उम्मे रूमान ने मरदह विकासखंड का बनाया मानचित्र भेजा बीडीओ को
वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत नफीस अहमद की छोटी बिटिया किया कमाल

गाजीपुर।जिले के विकासखंड मरदह मुख्यालय पर लगभग एक वर्ष से वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत नफीस अहमद की छोटी बिटिया ने विकासखंड क्षेत्र का नक्शा अपने हाथों से बनाकर
कर दिखाया कमाल।गाजीपुर शहर के शेखपुरा रजदेपुर देहाती कोतवाली क्षेत्र के निवासी नफीस अहमद की चौथे नंबर संतान में सबसे छोटी उम्मे रूमान जो राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर से बी.एस.सी.की पढ़ाई पूरी करने के बाद एम.सी करने की तैयारी में जुटी हुई है।इसी दौरान उसके मन में ख्याल आया कि क्यों नहीं अपने पिता के तैनाती वाले विकासखण्ड क्षेत्र का मानचित्र नक्शा बनाकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा जाएगा।अपने अथक प्रयास से लगभग दो सप्ताह की तैयारी में नक्शा बनाकर अपने पिता के हाथों खंड विकास अधिकारी के हाथों में सौंपी।खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि होनहार छात्रा उम्मे रूमान ने यह आज सिद्ध कर दिया की कला की मोहताज नहीं होती आज मिशन शक्ति योजना को भी इसके प्रयास से मजबूती जो अन्य छात्र छात्राओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।उम्मे रूमान के द्वारा विकास खंड का नक्शा बनाया गया और खंड विकास अधिकारी को विकास खंड में लगाने के लिए सौंपा गया काफी सराहनीय कार्य है छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।उम्मे रूमान की माता यास्मीन बानो ने बताया कि चार संतानों में तीन पुत्री व एक पुत्र में सबसे छोटी बेटी के हाथों के कलाकारी के हम सब कायल हैं।



