अंतर्राष्ट्रीय
दीपावली के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग में तोरण निर्माण कार्यक्रम का आयोजन
छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आकर्षक किया

गाजीपुर।पीजी कालेज गाजीपुर में गृह विज्ञान विभाग की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर बी.ए.प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा तोरण बनाने का एक विशेष कार्यक्रम विभागीय प्रयोगशाला में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आकर्षक तोरणों का निर्माण किया।कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ भावना श्रीवास्तव और डॉ. शिवानी सिंह भी उपस्थित थीं,जिन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।यह आयोजन दीपावली के उत्सव को और भी विशेष बनाने में सफल रहा।



