खड़ंजा एवं लोहे की जाली तथा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए सभासदों द्वारा प्रस्ताव दिया
खड़ंजा एवं लोहे की जाली तथा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए सभासदों द्वारा प्रस्ताव दिया

बहादुरगंज गाजीपुर।नगर पंचायत बहादुरगंज की प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के अंतर्गत नगर के विद्युत लाइट,बिजली पोल,सड़क,नाली तथा खड़ंजा एवं लोहे की जाली तथा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए सभासदों द्वारा प्रस्ताव दिया गया।बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से वार्ड 7 में नदी पार सड़क तथा दस बिजली पोल एवं लाइट तथा मां चंडी धाम मंदिर परिसर में आठ लाइट तथा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पेयजल के लिए आरओ फ्रिजर लगवाने की स्वीकृति मिला।सभासद अजय राय ने मां कामाख्या कंट्रशन द्वारा नगर में कराए गए विकाश कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत को सभी सभासद ने ध्वनि मत से समर्थन किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी/प्रशासक लोकेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मां कामाख्या कंट्रशन द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच कराए और ज्यादा अनियमितता पाए जाने पर कार्यदाई संस्था की ब्लैक लिस्टेड करे।अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र कुमार राय, लिपिक हरिप्रकाश,आंचल देवी,चंदा देवी,अजय राय,संतोष जायसवाल,नौशाद अयान,परवेज अंसारी,मोहम्मद शोएब,परवीन बानो,सत्यप्रकाश बरनवाल,सैदुलहक़ अंसारी आदि रहे।



