ग़ाज़ीपुर

प्रतिष्ठापरक पद प्रबंधक पर काबिज हुए प्रदीप कुमार सिंह

पचोतर नेशनल इण्टर कालेज के नवनिर्वाचित प्रबंधक बने प्रदीप कुमार सिंह

गाजीपुर।जिले का प्रतिष्ठित व चर्चित शिक्षण संस्थान जिसके संस्थापक स्व.बाबा नौबत दास जी रहे।जो मरदह बस स्टैंड स्थित है पचोतर नेशनल इण्टर कालेज/ पीएन इण्टर कालेज के नाम संचालित है। प्रबंध समिति का चुनाव प्रक्रिया तय तिथि के अनुसार पुलिस व पीएसी के कड़े पहरे में सकुशल भारी गहमागहमी के बीच रविवार देर रात को सम्पन्न हुआ।जिसमें काफी उतार चढ़ाव के साथ नयी कार्यकारिणी का चयन हो सका।यह चुनाव जनपद की राजनीति इतिहास के नजरिए से काफी प्रतिष्ठापरक रहा जो वोटरों के साथ ही साथ सपोटरो की भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।वही दूसरी ओर हजारों समर्थक भी सुबह से देर रात तक पक्ष व विपक्ष खेमें में डटे रहे।जिसका परिणाम देर रात नौ बजे सम्पन्न हुआ।इन सब जहोदद्दद के बात वोटरों ने अपने-अपने मतों का प्रयोग करते हुए।अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय,प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह,उप प्रबंधक स्वामीनाथ सिंह,कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,सदस्य के रूप में ओमप्रकाश सिंह,छोटेधारी सिंह,योगेन्द्र नाथ सिंह,विनय प्रताप सिंह,राजेश प्रसाद,दयानंद तिवारी,सुभाष सिंह को चुना जिसके बाद यह सब अपने-अपने पदों के लिए निर्वाचित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button