उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन के अध्यक्ष बने तेज प्रताप तिवारी
यूपीएमएसआरए के 27 वें वार्षिक सम्मेलन में पहली बार निर्विरोध हुआ अध्यक्ष

मऊ।नगर के हिंदी भवन सभागार में उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन “यूपीएमएसआरए” का 27 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में मऊ जनपद के अध्यक्ष के रूप में तेज प्रताप तिवारी का निर्विरोध चुनाव हुआ।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेजप्रताप तिवारी ने कहाकि सम्मानित सदस्य व संगठन के उम्मीद पर खरा उतरने का काम करूंगा।मऊ जनपद में पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव हुआ है,जबकि इसके पूर्व प्रयास चुनाव होते रहे हैं। ऐसे में सभी सदस्यों का मेरे प्रति पूर्ण विश्वास निश्चित रूप से हमें सदैव अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अफजल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन की कार्यवृत्ति प्रस्तुत किया। जहां राज्य सचिव आर एम राय ने वर्तमान परिस्थितियों की कठिनाइयों व उनसे मुक्ति पर अपना प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के लगभग 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। दो सत्र में हुई बैठक के बाद संगठन का वार्षिक चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य तेज प्रताप तिवारी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि संगठन मंत्री के रूप में विनय तिवारी व कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता का चयन किया गया। सोनू यादव को यूनिट काउंसिल सब कन्वेयर बनाया गया।
इस कार्यक्रम में अजय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, पंकज यादव, सुधांशु, आरपी सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अफजल ने किया।



