पत्थर गढ़ी व मेड़बन्दी उखाड़ने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
गजपतपुर गांव में पक्की पैमाईश के बाद भी विपक्षियों ने दिखाया दम

गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के गजपतपुर गांव में बीते मंगलवार को कास्तकारी भूमि के हुए पक्की पैमाईश के दौरान पत्थर गढ़ी व मेड़बन्दी को विपक्षियों ने उखाड़ फेंका तो पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गयी।गांव निवासी तीन सगे भाई बेहफू,चन्द्रिका, राधेश्याम राम ने तहरीर के माध्यम से बताया कि कास्तकारी भूमि गाटा संख्या 216 व 218 पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर पक्की पैमाईश के साथ ही पत्थर गढ़ी व मेड़बन्दी की गयी थी जिसको विपक्षियों द्वारा काट कर व उखाड़ फेंक दिया गया जब मना किया तो उक्त लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी देने लगें थे।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तीनों भाइयों के संयुक्त तहरीर पर गांव के ही रामवृक्ष राजभर,रामू राजभर, बहादुर राजभर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।



