मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
आरोपियों में एक महिला समेत दो युवक भी रहें शामिल
गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के कोर गांव में बीते बुधवार की देर शाम को स्टाफ नर्स अरविन्द चौहान को गांव के ही एक महिला व दो युवकों ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया था।पीड़ित मेडिकल कॉलेज गोराबाजार में नर्स स्टाफ के पद पर वर्तमान में तैनात हैं।वह गांव के ही टिंकू देवी को इंजेक्शन लगा कर अपने घर वापस जा रहा था कि इसी दौरान उसके उपर सुनियोजित तरीके से हमला हो गया।इस मामले में पीड़ित के भाई संतोष कुमार चौहान ने थाने में गांव के ही तीनों के खिलाफ पंच से मारने पीटने सहित जान से मार डालने की धमकी के बाबत नामजद तहरीर थाने में दी थी।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करके तहरीर के आधार पर वृहस्पतिवार को रिमा देवी,ऋषिकेश चौहान,आयुष उर्फ चिरागन चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



