पुलिस के पहरे में 5 घंटे में 55 किसानों में 110 बोरी खाद वितरण किया गया
सुबह से देर शाम तक सैकड़ों किसानों का लगा रहा तांता

गाजीपुर।मरदह पुलिस के पहरे में 5 घंटे में 55 किसानों में 110 बोरी खाद वितरण किया गया।क्षेत्र के साधन सहकारी समिति हैदरगंज पर खाद वितरण की सूचना पर वृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से ही दर्जनों गांवों के किसानों की कतार लगनी शुरू हो गई जब समिति के सचिव दस बजे केन्द्र पर पहुंचे तो भारी भरकम भीड़ देखकर उनके मांथे से पसीना टपकने लगा तो फौरन थाना मुख्यालय पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर कर पुलिस बल की मांग करने लगे घंटो बाद मटेहूं पुलिस चौकी से तीन पुलिसकर्मी उन्हें उपलब्ध कराएं गये जिसके बाद दोपहर 12 बजे वह केंद्र पर पहुंचे और किसानों को कतारबद्ध करके आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेते हुए प्रत्येक किसान का फिंगरप्रिंट लगाते हुए 4 बजे तक 55 किसानों में 110 बोरी यूरिया खाद वितरित किया गया।किसान दीपक यादव, रामप्रवेश पाल,रामवृक्ष राजभर,शिवशंकर यादव, रामध्यान कुशवाहा,ओमप्रकाश यादव,शैलेश यादव, अमरजीत पाल ने बताया कि यहां खाद की मांग बहुत अधिक होने के कारण किसानों की भारी भीड़ जमा हो जाती है,जिससे व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ता है। वृहस्पतिवार को खाद के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई।यूरिया खाद महज 110 बोरी बांटी गई,और सैकड़ों किसानों को अगले दिन के लिए टोकन नंबर दिए गए।समिति के सचिव मतंग सिंह ने बताया कि केंद्र से हैदरगंज, मटेहूं, हमीरपुर,बिजौरा रायपुर बाघपुर गांव के किसानों का खाद वितरण करना है लेकिन इसके अलावा दर्जनों गांवों के किसान उपस्थित हो गये जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बना तो पुलिस को बुलाना पड़ा।



