अंतर्राष्ट्रीय

सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे निर्जला उपवास रख पतियों के लम्बी उम्र की दुआं की

शहर से लेकर गांव तक हरितालिका तीज का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

गाजीपुर।मंगलवार को हरितालिका तीज का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने पुरोहितों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की।महिलाएं घरेलू परिधान के साथ मांथे पर बिंदी,हाथों में मेहंदी,बालों में गजरा,कलाई में चूड़ी,पैरों महावर,पायल,बिछिया,नाखूनों पर नेलपेंट लगाने की होड़ मची रही।सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं अपने पति की दीर्घायु,सुख और समृद्धि के लिए मंदिर पर पहुंचीं और विधि विधान पूर्वक शिव-पार्वती की पूजन अर्चन किया।विशेष रूप से नवविवाहिताओं के लिए यह त्योहार खास रहा।सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे निर्जला उपवास रखकर पूजा की। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया।पारंपरिक रूप से गुजिया,ठेकुआ व अन्य प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया।पुरोहितों ने शिव-पार्वती की कथा सुनाते हुए तीज के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने समझाया कि यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए क्यों विशेष है।महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा स्थल पर पहुंचीं।कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद भक्तिमय माहौल में त्योहार संपन्न हुआ।मरदह ब्लाक क्षेत्र के 63 गांवों में सुबह से लेकर देर शाम तक इस पर्व की धूम मची रही दुर्खुर्शी,डंडापुर,तेजपुरा,फेफरा,इंदौर,मड़ही,खजूरगांव,सराय मुबारक, सुलेमापुर,जगदीशपुर,कलौरा,अविसहन,बिहरा,उच्चौर,पृथ्वीपुर,
नसीरूद्दीनपुर,बरेन्दा,हरहरी,गोविन्दपुर,बरही,मरदह,नरवर,कंसहरी, कैथवली,हैदरगंज,बिजौरा,हमीरपुर,मटेहू़ं,गांई,टिसौरी,‌चंवर,घरिहां, बसवारी,बहतुरा,पड़िता,रायपुर बाघपुर,नोनरा,डोड़सर,कोदई,सिगेंरा, बेलसड़ी,गेहुड़ी,नसरतपुर,अरखपुर,पाण्डेयपुर राधे, बीरबलपुर, श्रवणडीह,चौराबोझ,पारा,महमूदपुर,रानीपुर,बौरी,तिलाड़ी,फत्तेपुर,पलिया,जरगो खास, रूहीपुर,डाड़ीकला,रसूलाबाद,भवरहां,गुलाल सराय,पलहीपुर,गांव सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखा गया।महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में महाहर धाम शिव मंदिर,राम जानकी शिव मंदिर मरदह कुटी, ब्रम्हस्थान मरदह बस स्टैंड शिव मंदिर आदि पूजा स्थल पर पहुंचीं।कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद भक्तिमय माहौल में त्योहार संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button