अंतर्राष्ट्रीय

स्वास्थ्य शिविर में 117 लोगों ने कराई जांच,ली परामर्श व दवाएं

शिविर सुबह 10 बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ जो 2 बजे तक चला

गाजीपुर।मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न बीमारियों के 117 मरीजों ने उपचार कराकर दवा ली।इसमें बुखार,सर्दी-खांसी,बीपी,सुगर,मधुमेह,जुखाम,दर्द,चर्मरोग,दाद,खुजली,सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शिविर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उचित परामर्श प्राप्त करते हुए नि:शुल्क दवा भी प्राप्त किया।सुबह 10 बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ जो 2 बजे तक चला।बुखार,जुखाम व बदन दर्द के सबसे ज्यादा मरीज उपचार प्राप्त किए।वहीं पैर दर्द,पेट दर्द,दांत व कान,आंख,कमजोरी संबंधित मरीजों ने भी उपचार कराया।डॉ सर्वेश कुमार,आरपी चौधरी,अरूण सिंह,नरेंद्र यादव,राजेश सिंह,राजेश पाण्डेय,रागनी सिंह,शैल कुमारी रानी,कमलेश रावत,बृजेन्द्र रावत के नेतृत्व में जांच व परामर्श के साथ मरीजों को सलाह दी कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें।धूप,बरसात,मच्छर से बचें,बासी भोजन से दूर रहें,हमेशा ताजा भोजन,फल और सलाद के साथ ही शुद्ध पेयजल पीने का कार्य करें,हो सके तो पानी उबाल कर सेवन करें,कोई भी स्वास्थ्य में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें।साथ ही साथ किसी भी इमरजेंसी में डायल 108 एम्बुलेंस की सेवा लें,तथा गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस की मदद लेने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button