अंतर्राष्ट्रीय

भारत की सभ्यता और संस्कृति बहुत समृद्ध है:‌बौध्दिक प्रमुख मिथिलेश नारायण

आधुनिक शिक्षा और भारतीय जीवन मूल्य विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया गया

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के संत लखनदास महाविद्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को आधुनिक शिक्षा और भारतीय जीवन मूल्य विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौध्दिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने
भारतीय संस्कृति में परिवार के महत्त्व जल एवं पर्यावरण संरक्षण ईश्वर भक्ति देश भक्ति आदि विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति बहुत समृद्ध है.पूरी दुनिया में यह अनुकरणीय है.प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को जोड़ने में सहायक होगी।साथ ही भारतीय संस्कृति को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।इस अवसर पर शिक्षण प्रबंधक जितेन्द्रनाथ पांडेय,उप प्रबंधक प्रदीप पांडेय,राकेश तिवारी,ओमप्रकाश चौबे,जिला प्रचारक प्रभात,शशिप्रकाश सिंह,चंद्रभान सिंह,वैभव सिंह, पंकज सिंह,दुर्गविजय सिंह,अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button