अंतर्राष्ट्रीय

सबीहुल हसन के आक्समिक निधन पर मर्माहत शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मृदुभाषी स्वभाव के धनी हसन के आक्समिक निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर

गाजीपुर।मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सहायक संविदा लेखाकार के पद पर तैनात रहे सबीहुल हसन के आक्समिक इंतकाल के पश्चात सोमवार को केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों सहित अध्यापकों ने दिवंगत आत्मा के शांति हेतु छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों को दुःख सहने की भी विनती की गई।इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय,आनंद प्रकाश यादव,महेंद्रनाथ यादव,दुर्गा प्रसाद सिंह,मोहम्मद इकबाल अंसारी,बृजेश यादव,सत्यवती मौर्या,माया सिंह,रविंद्र मौर्य,दुर्गेश देवी,अनामिका गुप्ता,रजनी सिंह,राजेश भारती,राजेश चतुर्वेदी,कंप्यूटर सहायक वीरेंद्र सिंह यादव,विशेष शिक्षक सुधाकर पाण्डेय,बसर सहित अन्य शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी शिक्षक जनाजा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा दिवंगत आत्मा को मिट्टी प्रदान करने का कार्य किया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button