ग़ाज़ीपुर

बरेन्दा गांव में होगा 1 अक्टूबर से रामलीला मंचन:अरविन्द सिंह

रावण वध के बाद मेले का भी होगा भव्य आयोजन

मरदह गाजीपुर।ब्लाक के बरेन्दा गांव में सोमवार को शिव मंदिर परिसर में अति प्राचीन श्री रामलीला समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें आगामी 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले रामलीला का मंचन का रूप रेखा तैयार करते हुए विचार विमर्श किया गया।साथ सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रबंधक आंशू सिंह,अध्यक्ष अरविंद सिंह,उपाध्यक्ष किशन खरवार,महामंत्री शुभम बारी, कोषाध्यक्ष सुशांत सिंह,व्यवस्थापक नरायण सिंह,सचिव माया राजभर,सूचना मंत्री चन्द्रिका बारी,मेला प्रभारी मनोज गुप्ता व शक्ति खरवार तथा सदस्य के रूप में मनीष सिंह,प्रमोद सिंह,प्रांजल सिंह,मोहन सिंह,अभिषेक सिंह,विवेक सिंह,राघवेन्द्र सिंह,राजेश यादव,राधे राजभर,प्रसिद्धन यादव,गोपाल गुप्ता,बृजनाथ राजभर, श्यामसुंदर बारी,सुनील सिंह,राजीव सिंह को चुना गया।इस मौके पर संस्थापक सदस्य लोकनाथ यादव,हीरालाल यादव,ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button