ग़ाज़ीपुर

बंदर के मृत्युभोज में उमड़े लोग,भजन कीर्तन प्रवचन सहित विशाल भण्डारे का आयोजन सम्पन्न

बंदर का पूरा क्रियाकर्म कर 24 अगस्त को मृत्युभोज तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन हुआ

गाजीपुर।क्षेत्र मरदह में बंदर को लेकर कई गांव जहां आतंकित है,तो दूसरा गांव एक बंदर की मौत पर गमजदा है.जी हां,पण्डितपुरा नोनरा गांव में एक बंदर की मौत होने पर पूरे गांव में गम का माहौल है।बीते 14 अगस्त को 11 हजार हाई बोल्टेज विद्युत करेंट से एक बंदर की मौत के बाद पूरे हिन्दू विधि विधान के साथ उसकी शव यात्रा निकाली गई और किसी संत की तरह उसे समाधि दी गई.यही नहीं अब इस गांव के लोग उस बंदर का पूरा क्रियाकर्म कर 24 अगस्त को मृत्युभोज तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन करवाएं जिसमें पूरे गांव के श्रद्धा पूर्वक लोग शामिल हुए।गांव निवासी
मंजीत चौहान व रविन्द्र चौहान के दरवाजे पर बकायदा टेंट मैंट कुर्सी प्रकाश पेयजल लगाकर तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां भजन कीर्तन प्रवचन सहित विशाल भण्डारे का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से देर रात रविवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।इस दौरान मृतक बंदर के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रधासुमन अर्पित कर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी किया गया।दरअसल,गांव वालों का मानना है कि वह बंदर उनके परिवार का ही सदस्य था और गांव के धार्मिक आयोजन में शामिल रहता था.गांव वालों का कहना है कि जिस तरह से किसी संत महात्मा के देह त्यागने पर उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाल कर उनकी समाधि बनाई जाती है और भंडारे का आयोजन रखा जाता है.उसी तरह इस वानर राज को भी संत महात्मा की तरह ही विदाई दी गई है और पूरे गांव में भंडारे का भी आयोजन रखा गया।
उसकी मृत्यु से गांव के सभी लोगों को दुःख हुआ.जिसके बाद पूरे सम्मान के साथ बंदर को अंतिम विदाई दी गई थी।दिवंगत प्राणी बंदर का विधिवत अंतिम संस्कार और उसके पश्चात भंडारे का आयोजन रखा है।क्षेत्र के लोगों के भोजन प्रसाद में रखी पूरी, सब्जी,चावल,दाल,बुंदी बनाया गया था जिसको लोगों नेबंदर की आत्मशांति के लिए प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पांडेय,मंडल मंत्री आयुष चौहान,धुरेन्द्र चौहान,राजेश पाण्डेय,सन्नी चौहान,मंटू यादव,दीपक पाण्डेय,जित्तू चौहान,प्रवीण पाण्डेय,अशोक पाण्डेय,जितेश चौहान,संदीप सिंह,वरूण सिंह,मुन्ना चौहान,सर्वजीत चौहान, मन्नी,अभिषेक,मनीष चौहान,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button