हास्पिटल सिर्फ व्यवसाय का माध्यम नहीं होना चाहिए बल्कि सेवा भाव:डॉ कमरेश यादव
निःशुल्क परामर्श,निःशुल्क दवा, निःशुल्क जाँच शिविर में लगभग 300 मरीज हुए लाभान्वित

मऊ।रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।सदर हास्पिटल से 100 मीटर आगे नरई बांध,महादेव मार्बल के पीछे गाजीपुर रोड स्थित आर.आर.हास्पिटल में डा.कमरेश यादव एम.बी.बी.एस.,डी.आर्थो पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट एल.एल. आर.एम.मेरठ ट्रामा एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक निःशुल्क परामर्श,निःशुल्क दवा, निःशुल्क जाँच शिविर में लगभग 300 मरीजों ने जोड़ों का दर्द एवं गठिया रोग,मांस एवं मांसपेशियो से सम्बन्धित रोग,बच्चों के हाथ पैर का गठिया,गर्दन दर्द, पीठ का दर्द,हाथ व पैरों में झनझनाहट,जोंड में दर्द आर्थराइटिस,हड्डी के ट्यूमर, टी०बी० का इलाज,रीढ़ की हड्डियों के लचीलापन होने का इलाज,रीढ़ की हड्डी टूटने,दबने,रीढ़ में नस का दबना (PIVD) का इलाज।बच्चों के पैरो जन्मजात टेढ़े होने पर प्लास्टर एवं आपरेशन द्वारा इलाज,कुल्हा, कंधा या घुटने के जोड़ सरकने / उखड़ने पर बैठने की व्यवस्था,हड्डी टूटने पर प्लास्टर जरूरत पर CARM मशीन द्वारा राड या प्लेट लगाने जैसे बिमारियों से संबंधित परामर्श व सुझाव प्राप्त किए।इस अवसर पर डा.कमरेश यादव ने बातचीत में बताया कि जीवन बहुत अमूल्य है चाहें इंसान कैसा भी हो यह मायने नही रखता सबका मोल एक समान है।हास्पिटल सिर्फ व्यवसाय का माध्यम नहीं होना चाहिए बल्कि सेवा भाव के साथ ही कर्तव्य बोध का मार्ग भी प्रशस्त करता है।कमजोर गरीब असहाय निर्धन लोगों की मददगार भी बना जा सकता जिससे समाज में इंसानियत की मर्यादा बनी रही।यह शिविर सिर्फ एक माध्यम जिससे लोगों के तकलीफों को नजदीक से समझकर राहत पहुंचाई जाए।इस मौके पर सहयोगी के रूप में डॉ अमित सिंह,पीआरो नरेंद्र यादव,मनीष यादव आदि मौजूद रहे।



