कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत
हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम गांव में शोक की लहर

गाजीपुर।कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना शनिवार की देर रात गंगौली अंबेडकर मूर्ति के सामने हुई।सिपाह मनरिया गांव के रहने वाले सुभाष बिंद का बेटा अनिरुद्ध बिंद साइकिल से अपनी बीमार बहन की दवा लेने गंगौली चट्टी जा रहा था।जैसे ही वह अंबेडकर मूर्ति के सामने से गुजर रहा था कि मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मृतक अनिरुद्ध अपने 10 वर्षीय भाई सिद्धार्थ और 8 वर्षीय बहन आराधना का बड़ा भाई था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर कासीमाबाद क्षेत्र के दो हादसे में दो लोगों की मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।



