ग़ाज़ीपुर

विकास कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर डोड़सर गांव पहुंची टीम मची खलबली

दोनों पक्षों की ओर से तीन घंटे तक लामबंद दिखें सैकड़ों ग्रामीण

गाजीपुर।विकास कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर डोड़सर गांव पहुंची टीम मची खलबली।दोनों पक्षों की ओर से तीन घंटे तक लामबंद दिखें सैकड़ों ग्रामीण।विकासखंड के डोड़सर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर शुक्रवार को दो सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंचकर भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट तैयार की।मालूम हो कि गांव निवासी रामजन्म गुप्ता व कमलाशंकर राजभर ने बीते 9 जून को नोटरी बयान हल्फी शपथ पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को ग्राम निधि द्वारा कराएं गये विकास कार्यों में भारी अनियमितता व सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए 9 विंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की मांग किया गया था।जिसके क्रम में
शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय सिंह को गांव में पहुंचकर 9 विंदुओं पर स्थलीय भौतिक व टेक्निकल सत्यापन करते हुए रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित करने की बात कहीं।इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश टीम जांच करने गांव पहुंची जहां शिकायत पत्र के माध्यम से नाली निर्माण,पंचायत भवन निर्माण की मजदूरी,मिनी सचिवालय में सेफ्टी टैंक निर्माण,प्रधान के स्वयं बैंक खाते में धन का आहारण,कम्पोजिट विद्यालय डोड़सर में कायाकल्प व सुन्दरीकरण,इंटरलाकिंग सड़क निर्माण,हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर,मनरेगा मजदूरी भुगतान संबंधित बिन्दुओं पर जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार किया गया जिसको जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।इस दौरान गांव में काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा रहे।जांच की आंच से गांव की राजनीति सरगर्मी बढ़ी रही,चारों ओर हड़कंप मचा हुआ था,लोग तरह-तरह के अटकलें लगाते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button