शिक्षामित्र की बेटी ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर लहराया परचम
शिक्षामित्र की बेटी ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर लहराया परचम

गाजीपुर।कंपोजिट विद्यालय बोगना बिरनो में कार्यरत शिक्षामित्र रेनू देवी पत्नी राजेंद्र राम की पुत्री अनुपमा गौतम का चयन नीट परीक्षा के आधार पर जौनपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में हुआ है।जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।प्राथमिक विद्यालय बोगना से पढ़ाई कर अनुपमा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।कम संसाधन में घर से नीट की तैयारी कर अनुपम ने अपने प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में एडमिशन लिया है।जिससे पूरा क्षेत्र अनुपमा गौतम पर गर्व कर रहा है।अनुपमा ने अपने माता-पिता का नाम अपने सफलता से रोशन किया है।कंपोजिट विद्यालय बोगना बिरनो के प्रधानाध्यापक शिवाकांत सिंह ने बताया कि अनुपमा प्राथमिक से ही मेधावी थी।वह पाठ्यक्रम को समय से पहले ही तैयार कर लेती थी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अनुपमा तथा उसकी मां को सम्मानित किया तथा यह कहा कि ऐसी प्रतिभाएं जब गांव से निकलती है तो इसको सम्मानित करके हमें गर्व महसूस होता है,मैं इसके मंगल भविष्य की कामना करता हूं ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा छात्र उपस्थित रहे यह सभी छात्र तथा छात्राओं को एक प्रेरणा का विषय है।अनुपमा ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया।



