ग़ाज़ीपुर

कृषि विज्ञान केंद्र आक़ुशपुर गाजीपुर में नैनो डीएपी आधारित प्रदर्शन लगाया गया

कृषि विज्ञान केंद्र आक़ुशपुर गाजीपुर में नैनो डीएपी आधारित प्रदर्शन लगाया गया

गाजीपुर।कृषि विज्ञान केंद्र,आक़ुशपुर में acz नैनो डीएपी आधारित प्रदर्शन को कृषि विज्ञान केंद्र आक़ुशपुर के प्रभारी श्री जे पी सिंह के साथ निरीक्षण किया गया और नैनो डीएपी के परिणाम को देख कर वैज्ञानिक महोदय संतुष्ट रहे और आपने यह भी कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र पर आने वाले किसानों को नैनो डीएपी के अच्छे परिणामों से अवगत कराया जाएगा।कृषि विज्ञान केंद्र आक़ुशपुर गाजीपुर में नैनो डीएपी आधारित प्रदर्शन लगाया गया
नैनो डीएपी परिचय-
यह पारंपरिक दानेदार डीएपी का एक बेहतरीन विकल्प है जिन फसलों में नैनो डीएपी का उपयोग किया जाता है वहां किसान भाई दानेदार डीएपी के उपयोग को आधा कर सकते है
अर्थात खेती की लागत में कमी,नैनो उर्वरकों के प्रयोग से 8 से 12 प्रतिशत तक फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी देखी गई है मतलब कम लागत में अधिक उपज।पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी अधिक मात्रा में दानेदार डीएपी यूरिया के प्रयोग से जल,मिट्टी तथा हवा प्रदूषित होती है, दानेदार डीएपी की कीमत 1350 रुपए होती है वहीं एक एकड़ में प्रयोग होने वाली एक बोतल(500 मिली) की बोतल मात्र 600 रुपए में आती है।सारांश- किसान भाइयों की अब लंबी लंबी लाइन में लगकर खाद खरीदने की जरूरत नहीं आधार कार्ड,खतौनी दिखाने की जरूरत नहीं नैनो डीएपी ऐसा विकल्प है जिससे कम लागत में अधिक उपज मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button