22 सितंबर से शुरू होगा रामलीला मंचन मरदह कुटी पर:आशीष सिंह
प्राचीन रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई

गाजीपुर।मरदह स्थानीय राम जानकी लक्ष्मण मंदिर कुटी के परिसर में प्राचीन रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह संगठन की मजबूती पर बल देते हुए।पिछले वर्ष के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए वित्तीय वर्ष के रामलीला संचालन की रुप रेखा को लेकर चर्चा किया।बताया आगामी नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से संचालन किया जाएगा।पहले से हरि कीर्तन से शुभारंभ किया जाएगा।23 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक देर शाम को लगातार रामलीला का मंचन किया जाएगा।दो अक्टूबर को सुबह दस बजे से दशहरे के अवसर पर मेला आयोजित किया जाएगा तथा रावण वध के साथ ही देर रात में भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।मंचन के सकुशल संपन्न हेतु सभी रूकावटों को समय दुरूस्त कर लिया जाएगा।सभी सदस्य,कलाकार, पदाधिकारी पूरी तन्मयता से रामलीला मंचन की तैयारी में जुट जाएं।इस मौके पर प्रेमनारायण सिंह,हरेंद्र नाथ सिंह,बलवंत सिंह,लालबाबू सिंह,श्रीकांत सिंह,शशी विश्वकर्मा, निधन पासवान,रविप्रताप सिंह,नीरज सिंह,ओमकार सिंह,सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।



