खेलग़ाज़ीपुर

देवरिया ने फाइनल मुकाबले में गाजीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया

देवरिया ने फाइनल मुकाबले में गाजीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया

गाजीपुर।बहादुरगंज स्थित महावीर घाट मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवरिया ने गाजीपुर को 16 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया,प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब देवरिया के छोटू यादव को हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया,टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए,जिसमें छोटू यादव ने सर्वाधिक 13 रन बनाए ,गाजीपुर की तरफ से रजत और नवनीत ने दो दो विकेट लिए,जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम देवरिया के गेंदबाजी आक्रमण के आगे असहाय सिद्ध हो गई और मात्र 21 रन ही बना सकी, कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका, देवरिया के तरफ से शहादत और छोटू यादव ने दो दो विकेट लिया,मुख्य अतिथि जियाउर्रहमान द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया एवं उपविजेता गाजीपुर की टीम को 7000 रुपया नकद प्रदान किया गया,इस एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, अंपायर की भूमिका शकील अहमद,और लालू शर्मा ने निभाई,एवं स्कोरर की भूमिका ताहिर अंसारी तथा कमेंट्री की भूमिका विमलेश तिवारी एवं विक्की जायसवाल ने निभाई इस दौरान मुन्ना डीजे,नौशाद,मुंशी,शाहिद,मंसूर,विजय,जावेद, परवेज सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे,यह मैच का प्रसारण लाइव देहाती मस्ती यू ट्यूब चैनल पर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button