अटल जी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान:श्याम बिहारी वर्मा
नगर पंचायत बहादुरगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामायण गुप्ता के आवास पर पुण्यतिथि मनाई गई

गाजीपुर।जहूराबाद में एकमात्र नगर पंचायत बहादुरगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामायण गुप्ता के आवास पर महामंत्री चन्दन गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि मनाई गई,रामायण गुप्ता के आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में कार्यकताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम बिहारी वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी राष्ट्र निर्माण की संकल्पना, गरीब कल्याण के प्रयास और सुशासन का दृष्टिकोण आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शन का आधार है। रामायण गुप्ता ने कहा राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। और परमाणु परीक्षण करके उन्होंने विश्व भर में भारत की ताकत का अहसास कराया था,अटल बिहारी बाजपेई विपक्ष की राजनीति करते हुए लोगो के बीच में अजातशत्रु के नाम से प्रसिद्ध हुए,
युवा नेता आशुतोष बर्नवाल ने कहा कि ऱार नहीं ठानूंगा ,हार नहीं मानूंगा कविता से उन्होंने आज की युवा पीढ़ी में ऊर्जा देने का काम किया।इस अवसर पर फैजान खान,विनोद प्रजापति,अरविंद प्रजापति,अर्जुन मद्धेशिया,सूर्यदेव राजभर,सत्यप्रकाश,गौरी बासफोर, शिवकुमार,लल्लन सोनकर, संतोष बर्नवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यकम का संचालन मंडल महामंत्री चन्दन गुप्ता ने किया।



