32 वर्षों तक प्रबंधक रहें 75 वर्षीय योगेशचन्द्र सिंह के आक्समिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
सहकारी समिति संघ मरदह के अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रहे योगेश सिंह

गाजीपुर।पचोतर नेशनल इण्टर कालेज मरदह के 32 वर्षों तक प्रबंधक रहें 75 वर्षीय योगेश चन्द्र सिंह के आक्समिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।योगेश चन्द्र सिंह लगभग 3 महीने से अस्वस्थ चल रहे थे।जिनका इलाज गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल से चल रहा था जहां इलाज के दौरान वृहस्पतिवार की देर रात 1.30 बजे उन्होंने ने अंतिम सांस ली और उनका निधन हो गया।आक्समिक निधन की खबर फैलते ही परिजनों में जहां मातम छा गया वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।प्रबंधक का शव एंबुलेंस द्वारा सड़क मार्ग से होकर पैतृक गांव मुस्तफाबाद बस्तपुर शुक्रवार देर शाम पहुंचा जहां अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गई जो गांव से चलकर अस्थाई निवास मरदह बस स्टैंड पर भी अंतिम दर्शन के लिए रोका गया।फिर पचोतर नेशनल इण्टर कालेज व पचोतर महाविद्यालय के परिसर में शिक्षक व शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते शोक संवेदना प्रकट किया।शोक में
मरदह बस स्टैंड की दर्जनों दुकानें बंद कर दुकानदारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।स्व.योगेशचन्द्र सिंह 32 वर्षों तक मैनेजर पद पर आसीन के साथ ही सहकारी समिति संघ मरदह के अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रहे।अपनी मृदुभाषी स्वभाव सरलता के वजह से वह काफी लोकप्रिय थे उनके निधन के बाद हजारों लोगों ने दलिय सीमा को तोड़ कर भावुक मन से श्रद्धांजलि अर्पित करते शोक संवेदना व्यक्त किया।जिसमें भाजपा एम.एल. सी.विशाल सिहं चंचल,ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,धर्मेंद्र सिंह,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर,पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव,पूर्व प्रमुख विजय बहादुर सिंह,अरविन्द सिंह झब्बू,महेन्द्र चौहान,उपेन्द्र यादव,चतुर्भुज सिंह,शशीप्रकाश सिहं,अशोक सिंह, मनोज सिंह,लल्लन सिंह,रामनारायण यादव,प्राचार्य डा.चन्द्रभूषण चौबे,डॉ.अशोक कुमार सिंह,रामजीत यादव,लालजी सिंह,जयप्रकाश सिंह,लाला राम,विजय पाण्डेय,जनार्दन कुशवाहा,राणाप्रताप सिंह, प्रदीप कुमार,अजीत यादव,मनीष यादव,शोकाकुल परिजनों में पत्नी लीलावती देवी सहित अशोक सिंह,राघवेन्द्र सिंह,उपेन्द्र सिंह,सतीश सिंह,प्रदीप सिंह,दीपक सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह,चन्द्रप्रकाश सिंह, अभिषेक,आनंद,ओम,मानू,बबीता,सरिता,संगीता,सारिका,रूपाली, कशिश,मंजू,नम्रता,नीशा प्रफुला,निर्मला,शर्मिला,
टुनटुन,उर्मिला आदि शामिल रहे।



