ग़ाज़ीपुर

सरकारी ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई

मरदह ब्लाक के गेहुड़ी व भवरहां में शुक्रवार को लगा चौपाल

गाजीपुर।मरदह शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।ब्लाक के भवरहां गांव में ग्राम चौपाल 62 लोगों की उपस्थिति में 3 मामले आएं जिसका निस्तारण सचिव जितेंद्र कुमार ने मौके पर करते हुए। मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया,गहरे पानी में डूबने, सर्पदंश,आंधी-तूफान चक्रवात,दुर्घटना से बचाव,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,आवास व पेंशन को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।ग्राम पंचायत में खड्डजा,चकरोड,नाली, नाला,शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों से चर्चा किया।इसी क्रम में गेहुड़ी गांव के चौपाल में 30 लोगों की उपस्थिति में 1 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम सचिव ज्योति सिंह ने करते हुए गांव में प्रकाश,पेयजल,जल निकासी,संचारी रोग,टीकाकरण,वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान रामबदन राम,अनील राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button