सपा विधायक अंकित भारती ने बाढ़ से प्रभावित सौ लोगों को राहत किट का वितरण किया
सपा विधायक अंकित भारती ने बाढ़ से प्रभावित सौ लोगों को राहत किट का वितरण किया

गाजीपुर।सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती ने सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित लोगों मे राहत किट का वितरण किया। इस दौरान लोगो को राहत सामग्री वितरित की गई।प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। 100 लोगो को राहत सामग्री वितरित किया।विधायक अंकित भारती रामपुर माझा गांव से चलकर शेखपुर,मंझरिया ,छपरा,दुबैठा,चकेरी,फुलवरिया कला,पटना और अंत में खरैना गांव में पहुचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर राहत सामग्री वितरित किया उन्होंने कहा कि जिन किसानो का खेत बाढ़ के पानी से नुकसान हुआ है उन किसानों को बाढ़ समाप्त होने के बाद उन सभी किसानों के खेत का सर्वे कराकर मुवावजा दिलवाया जाएगा।
इस मौके पर तहसीलदार विश्राम यादव,विधायक प्रतिनिधि ओपी भारती,शेखपुर पूर्व प्रधान मिठ्ठू,ब्लाक अध्यक्ष राजनाथ यादव ,श्रीराम गौतम राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी,गोविंद यादव,कमलेश ब्लाक अध्यक्ष सहित आदि लोग मौजूद थे।



