ग़ाज़ीपुर

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक दिल्ली में दिल्ली में‌ होगी:कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक दिल्ली में दिल्ली में‌ होगी:कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव

गाजीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन गाज़ीपुर में संपन्न हुआ जिसमें द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर नई दिल्ली में 23 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में बैठक का आयोजन किया जा रहा है,जिसके बारे में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 12 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत प्रकाश डाला,जिसमें सर्वप्रथम पुरानी पेंशन बहाल किया जाना,सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के उपरांत विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति के रिपोर्ट को प्रकाशित कर सार्वजनिक निगम परिवहन निगम प्राधिकरण शिक्षकों शिक्षणेत्तर स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाय तथा प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन भत्ते पेंशन आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाए 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रिज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमंय किया जाए,एवं परिवार नियोजन सी0सी0ए0 सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किया जाए,आउटसोर्सिंग और संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधित सुरक्षा भविष्य में स्थाईकरण हेतु नीति तथा समान कार्य का समान वेतन श्रम मंत्रालय द्वारा अनुमंय पारिश्रमिक दिए जाने तथा समय से ई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई तथा बीमा की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए,शेष बचे राजकीय निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतन का लाभ अनुमान किया जाए, तथा निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान राज्य कर्मचारियों की देय तारीख से स्वीकृत करते हुए गठित अधिकृत समिति समाप्त कर वर्ष 2002 से पूर्व की व्यवस्था लागू किया जाय, राज्य सार्वजनिक निगमन उपक्रमों आदि को चलाने हेतु ठोस नीति बनाई जाए,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के समझौता अनुसार महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का देय दिनांक से भुगतान वेतन विसंगतियों का निराकरण मृतक आश्रितों की नियुक्ति वर्ष 2001 तक कर्मचारियों का विनियमतीकारण सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती शेष संविदा चालकों एवं परिचालकों के नियमितीकरण की योजना व सेवा निवृत उपरांत चिकित्सा सुविधा तथा नए बन चुके बना रहे एक्सप्रेस वे हाई वे के राष्ट्रीयकरण सहित लंबित राष्ट्रीयकरण के प्रस्ताव का अनुमोदन निगम व निजी बसों के यात्रीकर (अतिरिक्त कर) की असमानता समाप्ति यात्री कर की बकाया राशि का अंश पूंजी में परिवर्तन और डग्गामारी पर रोक लगाई जाए,सेवारत एवं सेवा निवृत्ति कर्मचारियों हेतु लागू कैशलेस ईलाज की सुविधा सुनिश्चित कर राज्य कर्मचारियों की भांति स्थानीय निकाय सार्वजनिक निगमन सार्वजनिक उपक्रमों विकास प्राधिकरणो शिक्षकों व शिक्षणेत्तर एंव स्वशासी संस्थाओं के कार्मिकों को भी यह सुविधा अनुमान किया जाए,समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन ऑप्टोमेट्रिक के वर्तमान ग्रेड पे रुपया 2800 को उचित करते हुए 4200 तथा कैडर पुनर्गठन का पदनाम परिवर्तित किया नरसिंग वर्ग को केंद्र सरकार के उपलब्ध पदों की भांति प्रदेश में 200 ग्रेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक तथा 500 वेट पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी का एक-एक पद सहित किया जाए,सभी कार्यरत प्राथमिक शिक्षक तदर्थ माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमितकरण करते हुए राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, शीचपाल,शीचपर्यवेक्षक,जिलेदार एवं नलकूप चालक, टयूबवेल टेक्नीशियन,वेटरनरी,फार्मासिस्ट आदि,कर्मचारियों की सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित किया जाए,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलते हुए स्वीकृत पदों पर सीधी भर्ती की जाए,के साथ 12 सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली में दिनांक 23 अगस्त 25 को बैठक आहूत किया गया है,
जनपद स्तर पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर के हठवादिता को लेकर जिला विकास कर्मचारी के संगठन के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया,कि जिसमें जिला विकास कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष द्वारा प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाने का आरोप लगाया गया,जिस पर परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा पीड़ित कर्मी को अस्वस्थ किया गया कि किसी भी कर्मचारी का अपमान परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा,जिसके बारे मे बहुत जल्द परिषद का प्रतिनिधि मंण्डल जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराया जाएगा ,
बैठक के लास्ट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिनांक 9 जून 2025 को किए गए रक्त दान किये हुए कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह कार्यकारी मंत्री अलोकर राय,अभय सिंह, राकेश पांडे, शमशेर बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव,श्रवण कुमार यादव, चंदन राम, गिरजा शंकर कुशवाहा, संजय कुंवर केदार शोनकर, रवि कुमार पांडे ,श्रवण कुमार प्रेम सिंह अमित कुमार ,गोविंद श्रीवास्तव मनोज यादव धर्मेंद्र सिंह, नागेश सिंह,हरिशंकर जायसवाल,अजीत विजेता, बाबुआ यादव,प्रेम कुमार,सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव संचालन ओंकार नाथ पांडे ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button