पीपनार गांव में सड़क उखाड़ कर 18 महीने से छोड़ दिया,हो रही परेशानी
राहगीर गिरकर हो रहें लगातार घायल उसके बाद भी कोई सूध नहीं लें रहा है
गाजीपुर।बिरनो विकासखण्ड क्षेत्र के पीपनार गांव के वार्ड नंबर 13 से लेकर वार्ड नंबर 14 तक 18 महीने पहले खड्डजा लगा हुआ था,जिसको ग्राम निधि द्वारा यह कहकर उखाड़ दिया गया की बीच में ह्यूम पाइप लाइन बिछाकर नाली निर्माण के साथ इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण होगा,पर खुदाई करके ह्यूम पाइप लाइन बिछा दी गई परन्तु आज तक एक ईट भी नहीं रखी जा सकी,जिससे प्रतिदिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहें है,जगह-जगह गड्ढे में बरसात का पानी इकट्ठा हो गया बुढ़े बुजुर्ग महिलाएं बच्चे दिव्यांग चोटिल भी हो चुके। गांव के समाजसेवी जीऊत सिंह चौहान,मुसाफिर चौहान,मुनीब चौहान,राजेश चौहान,परीक्षा चौहान,गिरजा देवी,श्यामा चौहान, लेखनाथ,नागेश्वर,सनोधर,शैलेन्द्र,निहोर चौहान,मुन्ना यादव,आदि ने बताया प्रदीप शर्मा के घर से लेकर लालजी राम के खेत होते हुए लल्लन चौहान के दरवाजे तक लगभग 500 मीटर दूरी तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया जिससे वाहन से दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया,प्रतिदिन इस रास्ते से छात्र छात्राओं सहित हजारों लोगों को आवागमन है उसके बाद भी कोई सूध नहीं लें रहा है।इस रास्ते को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया,पर समस्या जस की तस बनी हुई है।अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला तो ग्राम वासी आन्दोलन को बाध्य होंगे।



