ग़ाज़ीपुर

सीएम खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

‌सीएम खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

नंदगंज गाज़ीपुर।मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज ने किया।यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सभा धरमपुर न्याय पंचायत कटरिया विकास खंड करंडा स्थित राजकीय फल संरक्षण केंद्र में आयोजित है।यह कार्यक्रम 7 अगस्त 2025 तक सम्पन्न होगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर चयनित लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं लघु उद्योगों से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को खाद्य संरक्षण, प्रसंस्करण विधियों,उत्पादों के मूल्य संवर्धन,विपणन तकनीक,तथा मुरब्बा,जैम तथा जेली व फल संरक्षण एवं फल आदि से बनने वाले उपयोगी पदार्थ के बारे में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे अपने स्तर पर छोटे उद्योग शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों सुधीर कुमार सिंह एवं ईश्वर देव सिंह द्वारा किया गया,जो लाभार्थियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार की जानकारी से लाभान्वित किया।इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं,महिलाओं और इच्छुक लाभार्थियों को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना है।नौकरी प्रशिक्षण इस संबंध में राजकीय फल संरक्षण केंद्र,गाजीपुर के प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा,बल्कि ग्राम्य क्षेत्रों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button