ग़ाज़ीपुर

‌एम.आर.डी.पब्लिक स्कूल सेवठा सावन मास महोत्सव मनाया गया

आकांशा कक्षा 7 ने नमो-नमो सॉन्ग पे बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी

गाजीपुर।एम.आर.डी.पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा के परिसर में सावन मास महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी क्लास के बच्चे भगवान शिव और माता पार्वती के किरदार में नज़र आये जिसके बाद स्कूल के प्रबंधक श्रीनाथ यादव,डायरेक्टर अजीत यादव व प्रधानाचार्य सनोवर फिरदौस ने उनकी पूजा करते हुए महोत्सव की शुरुआत की जिसके बाद वाईस हेड गर्ल ने सावन का महत्व समझते हुए उसकी साइंटिफिक इम्पोर्टस समझते हुए महोत्सव को आगे बढ़ाया।शिव तांडव से कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत हुई जिसे आयुषी मिश्रा कक्षा 8 ने बखूबी निभाया।आकांशा कक्षा 7 ने नमो-नमो सॉन्ग पे बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी उसके बाद परी यादव कक्षा 7 ने मेघा मेघा सॉन्ग पे और श्रिस्ति कक्षा 7 ने सावन का महीना सॉन्ग पे डांस प्रस्तुत किया।सभी बच्चे हर्ष और उल्लास से भर गए और वातावरण भक्ति में डूब गये।इंटर हाउस मेहँदी कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया जो की क्लास 6 से 12 वाले बच्चियों के बिच में था जिसमें सभी हाउस के बच्चिओं ने अपने-अपने हाउस को जिताने की भरपूर कोशिश की जिसमें कलाम हाउस प्रथम स्थान से जीत हासिल की।इस महोत्सव को सफल बनाने में मधु यादव,आयुषी दुबे,मिथिलेश तिवारी,सिमरन थापा,हुमा नसरीन,नौशीन फातिमा, शैलेश पांडेय,अंकिता सिंह,विवेक मिश्रा,मनोज प्रजापति,शबीना, रिया पांडेय,नेहा तमंग,योगेश यादव,दीचेन,अवंतिका,शीतल,मेघना तमंग,माधुरी श्रीवास्तव,समरा,शिफा फातिमा,सुमैया फ़िरदौस का सराहनीय कार्य रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button