ग़ाज़ीपुर

अब लाइनमैन की नहीं जाएगी जान,मिली सुरक्षा टूल किट

अब लाइनमैन की नहीं जाएगी जान,मिली सुरक्षा टूल किट

मऊ।परदहां ब्लाक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कोटवां रैकवारेडीह तथा कोटवा वनदेवी फीडर पर तैनात कर्मचारियों को जेई दिनेश प्रताप द्वारा मंगलवार को सुरक्षा कीट प्रदान की गई।सुरक्षा कीट मिलने से कर्मचारियों ने राहत की सास ली। तथा विभाग का आभार जताया।
इस बावत जेई दिनेश प्रताप ने बताया कि विद्युत लाइनों पर कार्य करने वाले बिजली विभाग के कर्मियों की सुरक्षा अब बेहतर होगी। पहले लाइनमैन अकसर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खंभों पर चढ़कर मरम्मत कार्य करते हैं, जिससे उन्हें जान का खतरा बना रहता है।बीते वर्षों में सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते कई लाइनमैनों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।इस समस्या को देखते हुए विभाग ने अब एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब कर्मचारियों को काम करने के लिए टूल किट में टॉर्च, सेंसरयुक्त हेलमेट, हार्नेस, फ्लैश जैकेट, एफआरपी लैडर, अर्थिंग चेन, सेंसर टेस्टर आदि उपकरण दिये गए हैं। ये उपकरण करंट की स्थिति में पहले ही अलर्ट साउंड के जरिए चेतावनी देंगे, जिससे समय रहते खतरे से बचा जा सकेगा। लाइनमैनों ने कहा कि यह टूल किट उनके लिए जीवनरक्षक साबित होगी। उपकरण मिलने से अब वे सुरक्षित तरीके से अपने कार्य कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button