ग़ाज़ीपुर

एनक्यूएएस कार्यक्रम को बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने का प्रयास

समुदाय के सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार करने का अवसर

गाजीपुर।राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन – 2017 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) कार्यक्रम को बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने के साथ-साथ समुदाय के सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार करने हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मरदह का कार्यशाला राष्ट्रीय असेसर डॉ कल्याण सिंह व मयूरा राय के द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट एन क्यू ए एस के लिए शनिवार वर्चुअल असेसमेंट किया गया।जिसमें टीम ने विभिन्न पहलुओं जैसे संक्रमण नियंत्रण अभ्यास,रोगी देखभाल,रोगी प्रतिक्रिया,नैदानिक सेवाएं,गुणवत्ता प्रबंधन और कई अन्य पहलुओं पर अस्पताल के 15 विभागों का मूल्यांकन किया।इस मौके पर जिला सलाहकार क्वालिटी अनिल शर्मा,अधीक्षक डॉ रविरंजन,सीएचओ शिखा सिंह,ए.आर. ओ.गौरव कुमार सिंह, बी.पी.एम.प्रेमप्रकाश राय, बी.सी.पी.एम रियाज सुल्तान,आदिल अख्तर,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राज कुमार उपाध्याय,डाटा आपरेटर राकेश सागर,सी.एच.ओ. नीलम मिश्रा, पूनम भारती,पूनम सिंह,कविता भारद्वाज,बाली कुमार,अमरदीप पाल,ए.एन.एम.शैलकुमारी रानी,सभी आशाएं और आशा संगिनी कार्यशाला में मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button