सोमवार के कांवड़ यात्रा दृष्टिगत ददरीघाट का निरीक्षण किया गया
सोमवार के कांवड़ यात्रा दृष्टिगत ददरीघाट का निरीक्षण किया गया

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के द्वारा शनिवार को पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार के कांवड़ यात्रा दृष्टिगत ददरीघाट का निरीक्षण किया गया।महोदय द्वारा गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों पर बैरिकेटिंग व सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।नगर के विभिन्न घाटों पर इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है।ताकि कांवर यात्रा के लिए जल लेने के लिए आने वाले कांवड़िया सुरक्षित गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर सकुशल यात्रा कर सके।इसके लिए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नाव का इंतजाम किया गया है।साथ ही लोगों से अपील की गई की गहरे पानी में जाने से बचें।इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



