ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सूची में डाल दिया गया पर अभी तक कोई भी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई
सभी कक्ष लगभग 15 वर्ष पहले बनाएं गये है

गाजीपुर।मरदह।शिक्षा क्षेत्र के 7 विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष उपयोग करने योग्य नहीं है,सभी को ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सूची में डाल दिया गया पर अभी तक कोई भी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई।सभी कक्ष लगभग 15 वर्ष पहले बनाएं गये है।ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद जो वर्ष 2006 निर्माण हुआ था,जो 14 वर्ष होने के उपरांत जर्जर हो चुका है,पूरा भवन जिसका ध्वस्तीकरण होना है।जिसको अब बंद करके दूसरे विद्यालय में मर्ज करा दिया गया है।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मदनपुर का अतिरिक्त कक्ष जो वर्ष 2004 में बना है,उसको जर्जर भवन तो विभाग ने घोषित कर दिया लेकिन आज तक ध्वस्तीकरण नहीं है,जिसका उपयोग स्टोर रूम के रूप में लिया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय चौराबोझ का अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर है जो वर्ष 2003 में निर्मित हुआ था। सन् 1975 मे बना प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज का दो अतिरिक्त कक्ष भी चर्जर अवस्था में है जिसका आज तक ध्वस्तीकरण होना बाकी है।इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मलिकनाथपुर जो सन् 1997 में बना हुआ है जर्जर तो नहीं है पर ध्वस्तीकरण के योग्य हैं,साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालय बिहरा जो वर्ष 2005 में बना है उसको भी ध्वस्तीकरण होना बाकी है,प्राथमिक विद्यालय बीरबलपुर जो 2003 में बना है उसको भी ध्वस्तीकरण होना है।सब विद्यालयों को सूचिबद्ध करके प्रक्रिया में भेजा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना हुआ है।



