ग़ाज़ीपुर

ग्रामीणों ने हाथ में ईट लेकर किया प्रधान व सचिव के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रामीणों ने हाथ में ईट लेकर किया वृहस्पतिवार को प्रदर्शन

गाजीपुर।ग्रामीणों ने हाथ में ईट लेकर किया वृहस्पतिवार को प्रदर्शन,
मरदह‌ ब्लाक के ग्राम पंचायत दुर्खुशी के कुचंया में ग्राम प्रधान द्वारा लगभग साढ़े पांच लाख की लागत से 180 मीटर के लगभग निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग रोड के पैनल में मानक विहीन ईट लगाने एवं कही चौड़ा कही सकरा रोड बनाने का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोयम दर्जे की ईंट लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की कहा कि मानक के अनुसार कार्य न होने पर खंड विकास अधिकारी सहित जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्यवाही की मांग की जाएगी।बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव सहित ब्लाक का कोई कर्मचारी मौके पर नही आ रहा है।मनमाने ढंग से सड़क को बिना सड़क को ऊंचा किए ही निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिससे निर्माण के बाद सड़क पर जलजमाव हो जायेगा।इस मौके पर आशुतोष यादव,सतेन्द्र जयप्रकाश यादव,कृष्ण कुमार,राहुल,राकेश,विनोद,अभय,पवन,प्रिंस आदि रहे।इस संबंध में बीडीओ कौस्तुभ मणी पाठक ने कहा कि ग्राम सचिव को मौके पर भेज कर जांच करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button