पूर्वांचल

अरहर की बीजोत्पादन तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

अरहर की बीजोत्पादन तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

बलिया।आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि षिज्ञान केंद्र सोहांव,बलिया द्वारा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार के दिशा निर्देशन में *अरहर की बीजोत्पादन तकनीक* पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 25 से 29 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें 25 कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया । केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ सोमेन्द्र नाथ ने बीज के प्रकार, बीजोपचार, बुआई की विधि, उन्नतशील प्रजातियां खरपतवार प्रबंधन आदि विषय पर अरहर बीज उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य वैज्ञानिकगण, डॉ मनोज कुमार (जी. पी. बी) ने बीज के प्रकार एवं प्रमाणीकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की, डॉ अनिल कुमार पाल (मृदा विज्ञान), ने अरहर की फ़सल में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। केंद्र के कीट/ सूत्रकृमि वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव ने अरहर की फ़सल में लगने वाले मुख्य रोगों जैसे उकठा, बांझ एवं मुख्य कीट फली छेदक, पत्ती लपेटक आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके कार्यक्रम के दौरान धमेन्द्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, रामतौल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button