यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा,जिला कृषि अधिकारी के आश्वाशन पर हुआ खाद का वितरण
बोगना गांव में यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

गाजीपुर।यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा,जिला कृषि अधिकारी के आश्वाशन पर हुआ खाद का वितरण-बिरनो क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बोगना पर मात्र 240 बोरी यूरिया खाद आने और मौके पर पांच सौ से भी अधिक की तादात में खाद के लिए किसानों के जुटने पर किसानों के जमकर हंगामा एवं नारेबाजी करने पर वितरण प्रारम्भ नही हो सका।पुलिस बुलाकर वितरण करने का प्रयास किया गया लेकिन किसानों के लगातार हंगामे के कारण वितरण बाधित रहा।वितरण बाधित होने एवं हंगामे की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुँचकर और खाद मंगवाने के आश्वासन के बाद दिन में 12:30 बजे के लगभग खाद का वितरण प्रारम्भ हो सका।खाद लेने के लिए भोर से भीड़ लगाए किसानों ने बताया कि मात्र 240 बोरी खाद भेजा गया है जो अपर्याप्त है।दो सप्ताह इंतजार के बाद आज सुबह से ही बिना भोजन किए समिति पर जुटे है।समय से खाद नही मिली तो फसल खराब होगी।सभी कम से कम को दो चार बोरी खाद की आवश्यकता है।इतनी कम मात्रा में सभी को खाद कैसे मिलेगी।सहकारी समिति बोगना के सरपंच मनीष सिंह ने बताया कि किसानो काफी भीड़ जुटने हंगामा करने के कारण वितरण बाधित रहा है। जिला कृधि अधिकारी के समिति पर पर्याप्त खाद भेजने के आश्वासन पर किसानों के शांत होने पर वितरण प्रारम्भ किया गया है।



