ग़ाज़ीपुर

एम्बुलेंस 108 की सहायता से मरीज की बची जान तो

गोविंदपुर कीरत मठिया के निवासी धूसी राम पुत्र स्व.देवनाथ राम जिनकी उम्र 55 वर्ष थी

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत मठिया के निवासी
धूसी राम पुत्र स्व.देवनाथ राम जिनकी उम्र 55 वर्ष थी। सोमवार को अचानक से पेट में तेजी से दर्द होने लगा। पूछने पर पता चला की पेशाब रुक गया है जिसके कारण से पेट में तेजी से दर्द होने लगा।अचानक तबीयत खराब होने पर घर वालों ने 108 पर तुरंत काल किया इसकी सूचना एम्बुलेंस नंबर UP 32eg 4663 पर तैनात ईमटी प्रदुम्न कुमार व पायलट दिनेश यादव के द्वारा मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराकर वाइटल चेक करते हुए डॉक्टर के सलाह लेकर ईआरसीपी कि सहायता के द्वारा मरीज को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह अस्पताल पहुंचाया गया।ज़िले में लगातार एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से मरीजों व उनके परिजनों को लाभान्वित कराया जा रहा है।जिसके लिए एम्बुलेंस के जिला प्रभारी अखण्ड प्रताप सिंह लगातार एम्बुलेंस पायलटों व ईमटी से समन्वय स्थापित कर इस सेवा प्रदान की जा रही। वहीं दूसरी ओर मरीजों के घर वाले भी एम्बुलेंस की काफी प्रसंशा कर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button