घटना/दुर्घटना

दबंगों की खुलेआम दबंगई को पुलिस करेंगी अब ठीक,मुकदमा दर्ज तलाश तेज

दबंगों की खुलेआम दबंगई को पुलिस करेंगी अब ठीक,मुकदमा दर्ज तलाश तेज

गाजीपुर।सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती रौजा
निवासी राहुल सिंह यादव पुत्र स्व.सतोष सिंह यादव अपने दोस्त के साथ अपने गाडी नंबर UP 61 BD 1514 सं0 टाटा हैरियर जो ब्लैक कलर गाड़ी को बीकापुर से धुलाई कराके अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान बीते 20 जुलाई को रास्ते में 10 बजे सुबह के समय सौरभ यादव पुत्र अज्ञात निवासी लल्लनपार महाराजगंज थाना कोतवाली अपने अन्य साथियो के साथ आकर गालिया देते हुए गाड़ी को रोकने लगा जब डर के कारण गाड़ी को नही रोका तो वहा से किसी तरह से भाग कर बकुलियापुर इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर अपने को बचाते हुए पहुंचा तो पेट्रोल पम्प पर वे सभी ईट पत्थर से मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिये जिससे काफी नुकसान पहुंचा और जान से मारने की धमकी भी देते हुए भाग गये। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।इस संबंध कोतवाली निरीक्षण दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित राहुल सिंह यादव के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button