ग़ाज़ीपुर

मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं व्यापारी सुरक्षा संवाद कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं व्यापारी सुरक्षा संवाद कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

गाजीपुर।भारतीय आदर्श व्यापार मंडल–आदर्श बाजार संगठन के तत्वावधान में एक भव्य व गरिमामयी आयोजन आदर्श बाजार, गाज़ीपुर में संपन्न हुआ।इस अवसर पर संगठन में हाल ही में मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही व्यापारी सुरक्षा संवाद विषय पर व्यापारी हितों,सुरक्षा, संगठन की मजबूती और व्यापारी एकता पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श बाजार संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने की।उन्हें प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित किया गया कि वे आदर्श बाजार के व्यापारियों के हर सुख-दुख में 24 घंटे तत्परता से सेवा के लिए उपस्थित रहें और संगठन के विस्तार को प्राथमिकता दें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस अहमद मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन के मूल उद्देश्यों को मजबूती के साथ आगे ले जाने का आह्वान किया।जिला महामंत्री संतोष कुमार वर्मा जिला विधिक सलाहकार ओमप्रकाश पांडेय और वरिष्ठ व्यापारी रईस अहमद ने भी मंच से अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए और संगठन को व्यापारियों की मजबूती और सुरक्षा का सशक्त माध्यम बताया।इस अवसर पर घूरन बाजार भटौली बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को जनपद में और अधिक विस्तार व सशक्तता प्राप्त हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी अफसर हुसैन एवं उनकी टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही। उनके सक्रिय प्रयासों से कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुँची।यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय आदर्श व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा,सुरक्षा,और सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button