चेयरमैन के घर साफ सफाई के मामले ने तूल पकड़ा,हो सकता है चेयरमैन पर एक और मुकदमा
चेयरमैन के घर साफ सफाई के मामले ने तूल पकड़ा,हो सकता है चेयरमैन पर एक और मुकदमा

गाजीपुर।नगर पंचायत बहादुरगंज सफाई नायक अशोक दास ने अधिशासी अधिकारी को लिखित स्पष्टीकरण दिया कि चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी द्वारा मुझ पर दबाव बनाकर अपने घर की सफाई के सफाई कर्मियों की मांग किया जाता है। मना करने पर डराया और धमकाया जाता है।अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया कि मैं नगर पंचायत का अधीनस्थ कर्मचारी हूं,भविष्य में ऐसी गलती नहीं करूंगा।गौरतलब है कि सभासद वार्ड संख्या सात नौशाद अयान ने आरोप लगाया कि सफाई नायक अशोक दास ने नगर पंचाय कार्यालय से सरकारी 10 बोतल एसिड,5 डब्बा हार्पिक चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के घर भेजवाया तथा 10 सफाई कर्मी को भेजकर चेयरमैन के घर साफ सफाई करवाया जाता है। नगर पंचायत कार्यालय का सामान और सफाई कर्मी सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग किया जाना चाहिए ना की व्यक्तिगत कार्यों के लिए, जबकि रेयाज अंसारी इस समय पद पर नहीं है,उनके जेल जाने के बाद बहादुरगंज में एसडीएम के तौर पर प्रशासक नियुक्त किया गया है,ज्ञात हो कि रेयाज अंसारी अपनी पत्नी के कूट रचित दस्तावेज़ में नौकरी करने के कारण जेल तक गए थे और उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है चुकी जमानत पर वो बाहर है।



