धान फसल की रोपाई को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल
धान फसल की रोपाई को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के स्थानीय राजभर बस्ती में मंगलवार की रात में धान फसल की रोपाई को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दो सहेलियां गंभीर रूप घायल। मालूम हो कि शीतल राजभर 20 वर्ष पुत्री नंदलाल राजभर अपने बगल के प्रीति राजभर 16 वर्ष पुत्री अवधेश राजभर से धान की रोपाई करने के लिए बोली थी वहीं प्रीति राजभर के द्वारा किसी बात को लेकर रोपाई न करने पर दोनों में जमकर मारपीट हो गई, देखते ही देखते दोनों के परिवार के लोग भी आपस लड़ गये।अगल बगल के लोगों के बीच बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ।गंभीर रूप से घायल दोनों सहेलियों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ में मारपीट की तहरीर दी है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जानकारी लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



