प्रशिक्षण के दौरान उच्च कोटि के अनुशासन को बनाये रखने हेतु निर्देश जारी
आरटीसी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्बोधित

गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरटीसी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्बोधित-
प्रशिक्षण के दौरान उच्च कोटि के अनुशासन को बनाये रखने के साथ-साथ समाज एवं पुलिस विभाग में हो रहे बदलावों के दृष्टिगत पुलिस की कार्यशैली से कराया अवगत।आज दिनांक- *23.07.2025* को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन, गाजीपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षी ना0पु0 सीधी भर्ती-2023 के आरटीसी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित किया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं बिना किसी भय या पक्षपात के कानून का दृढ़ता से पालन करने एवं कराने के दौरान दृढ़ रहते हुए सदाचरण एवं अनुशासन बनाये रखने के लिये निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा आरटीसी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान आरटीसी प्रभारी, आईटीआई व पीटीआई गण को आधुनिक पुलिसिंग के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु,प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी प्रभारी के साथ-साथ समस्त आटीआई,पीटीआई प्रशिक्षक मौजूद रहे।



