ग़ाज़ीपुर

विद्युत दुर्व्यवस्था से त्रस्त ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दिया धरना

विद्युत दुर्व्यवस्था से त्रस्त ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दिया धरना

गाजीपुर।मरदह विद्युत सबस्टेशन के शहीद फीडर पर विद्युत आपूर्ति में दुर्व्यवस्था से त्रस्त ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत सबस्टेशन के सभी फीडरों की‌ चल रही आपूर्ति बंद करवाकर धरने पर बैठ जमकर नारेबाजी की।जिला पंचायत सदस्य शैलेश उर्फ अनुराग यादव ने आरोप लगाया कि है कि पिछले 20 दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति से शहीद फीडर के 25 गांव के लगभग एक लाख लोग दुर्व्यवस्था से त्रस्त है।हर 10 मिनट के बाद बिजली ट्रिप हो जा रही है।यह समस्या लगातार बनी हुई है,शहीद फीडर से लोड कम करने हेतु सिर्फ पैनल व केबल लगाना है लेकिन महीनों बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ।विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जनता के कष्टों के प्रति असंवेदनहीन बने हुए है।बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।दो घण्टे प्रदर्शन के बाद मौके पर मरदह पुलिस के साथ पहुंचे विद्युत निगम के जेई ने समस्या समाधान के आश्वाशन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेश उर्फ अनुराग यादव, अखिलेश,विनय कुमार,सोनू सिह,गोलू,लवकुश प्रजापति,जोगेश यादव,राहुल पाण्डेय,जयशंकर, संतोष चौबे आदि मौजूद रहे।इस संबंध में जेई इस्तियाक अली ने बताया कि ओवरलोड के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है जल्द ही पैनल व केबल लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button