हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

गाजीपुर।थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.07.2025 को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/ के दौरान युसुफपुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे क्रासिंग के पास से हिस्ट्रीशीटर मो0 सलीम शाह पुत्र स्व0 बदरूद्दीन शाह निवासी मंगल बाजार वार्ड नंबर 12 युसुफपुर कस्बा व थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 45 वर्ष को एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । जो थाना मुहम्मदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है । बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 226/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग उक्त गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*
1. मो0 सलीम शाह पुत्र स्व0 बदरूद्दीन शाह निवासी मंगल बाजार वार्ड नंबर 12 युसुफपुर कस्बा व थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 45 वर्ष
*अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 226/2025 धारा 3/25 Arms Act थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 004/2020 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 30 Arms Act थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
3. मु0अ0सं0 287/2022 धारा 3(1) उ0 प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 369/2021 धारा 419/420/467/468/471/506/177/120बी भादवि व 7 सीलए एक्ट थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 55/2021 धारा 3(1) उ0 प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर मय हमराह थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 हरीश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी शाहनिंदा मय हमराह



