ग़ाज़ीपुर
UPPSC द्वारा जारी RO/ARO की परीक्षा के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया
UPPSC द्वारा जारी RO/ARO की परीक्षा के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में दिनांक 27.07.2025 को UPPSC द्वारा जारी RO/ARO की परीक्षा के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया।महोदय द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। UPPSC द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर,अपर जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी,उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारी,स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



