पुजारी को मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल किया,जिला अस्पताल में भर्ती
मरदह थाना क्षेत्र के ब्रम्ह बाबा मंदिर पुजारी पर जानलेवा हमला

गाजीपुर।मरदह।स्थानीय बस स्टैंड के ब्रम्ह बाबा मंदिर के पुजारी नरवर निवासी राधेश्याम तिवारी को मारने पीटने के मामले पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मारपीट में घायल पुजारी को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मेडिकलअस्पताल रेफर किया है।थाने में दी तहरीर में राधेश्याम तिवारी ने आरोप लगाया है कि ब्रहम्म बाबा मंदिर के बगल में स्थित भंडार कक्ष में हनुमान मंदिर के पुजारी ने कब्जे के नियत से ताला बन्द कर दिया है।कक्ष में ताला बंद होने से नित्य वह पूजा पाठ का अपना सामान घर लेकर आते-जाते है।जब उन्होंने भंडार कक्ष का ताला खोलने के लिए कहा तो उक्त पुजारी सहित ने दो और लोगों को बुलाकर भद्दी-भद्दी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया है।थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।



