ग़ाज़ीपुर

कुत्ता काटने से बीमार युवक की इलाज के बाद मौत,मचा कोहराम

कुत्ता काटने से बीमार युवक की इलाज के बाद मौत,मचा कोहराम

गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के रायपुर-बाघपुर गांव निवासी सोनू राजभर उम्र 18 वर्ष दो माह पहले कुत्ता काटने से अस्वस्थ था बीती रात्रि में मौत हो गयी।परिवार के लोगो ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।सोनू दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था दो माह पूर्व वही पर कुत्ते के बच्चे ने काट लिया था।घर आकर डॉक्टर के यहाँ दवा न लेकर कुत्ता काटने दवा झाड़ फूक कर देने वाले एक नीम हकीम की दी दवा लेकर खाया था।पुनःदिल्ली चला गया था एक सप्ताह पूर्व उसकी दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने पर बुखार से पीड़ित हो उठा और अपने घर लौट आया।घर आने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भी गया था।वहा पर चिकित्सकों के जबाब दे देने पर परिवार के लोग घर लेकर चले आए।जहां शनिवार की देर रात्रि में उसकी मौत हो गयी।नन्दू राजभर के कुल 6 बच्चो में चार पुत्रियां एवं दो पुत्र है।सोनू राजभर चौथे नम्बर पर था,जो दिल्ली में मजदूरी करके परिजनों का जीविकोपार्जन चलाता था।उसके मौत के बाद उसकी माँ धुनिया देवी सहित सैकड़ों महिलाओं के रोने बिलखने से गांव में मातम छाया हुआ है।सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही।परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही रविवार को शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button