घटना/दुर्घटना

चचेरे भाइयों ने मारपीट कर बहन को किया लहूलुहान

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती से लिया बयान

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के‌ स्थानीय गांव में मंगलवार की रात 9 बजे को चचेरे भाइयों ने मिलकर चचेरी बहन को जमकर मार-पीट कर लहूलुहान कर दिया। मालूम हो कि गांव निवासी अमरनाथ कश्यप की 20 वर्षीय पुत्री करिश्मा कश्यप देर शाम को घर अकेली थी और अपने घर के कार्यों में व्यस्त थी इसी पड़ोसी पट्टीदार उसके चाचा के लड़कों व चाची ने किसी बात की खुन्नस में करिश्मा कश्यप को मारपीट कर घायल कर दिया।पास पड़ोस के लोगों ने जब बीच-बचाव किया तो सभी अपने घर में ताला बंद कर मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल करिश्मा को लेकर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां देर रात तक इलाज जारी रहा,वही स्थानीय डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती से घटना की जानकारी हासिल करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है जैसे ही मिलेगी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button