ग़ाज़ीपुर

अवैध तमंचा व कारतूस संग अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उ0नि0 लालता प्रसाद यादव को मिली कामयाबी

गाजीपुर।थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13.07.2025 को उ0नि0 लालता प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मामूर होकर पहलवानपुर चट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि जनता के लोगों द्वारा सूचना मिली कि तीन संदिग्ध ईमिलिया गाँव के पास मौजूद हैं जिसमें से एक व्यक्ति के पास नाजायज तमन्चा व कारतूस भी है। इस सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र सुखराम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को जनता के सहयोग से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के दोनों साथी मौके से भागने में सफल हो गये । प्रकरण में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 201/2025 धारा 351(3),131 बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* –
1. सूरज कुमार पुत्र सुखराम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष ।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 201/2025 धारा 351(3),131 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
*बरामदगी* – एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1-उ0नि0 लालता प्रसाद यादव मय हमराह थाना नन्दगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button