कोटेदारों के हक और आधिकार के लिए में संघर्ष करता रहूंगा:नरेन्द्र पाल सिंह
कोटेदारों के हक और आधिकार के लिए में संघर्ष करता रहूंगा:नरेन्द्र पाल सिंह

गाजीपुर।देवकली ब्लांक अन्तर्गत कोटेदारों की बैठक आल इंडिया फैयरपाइज शाप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले हुए। जिसमें मुख्य अतिथि नरेन्द्र पाल सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुरे उतर प्रदेश में संगठन कार्य कर रहा है।हमारा संगठन कोटेदारों के हक और आधिकार एवं कमीशन के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।नरेन्द्र पाल ने कहा कि आप सभी कोटेदार जितना जल्दी हो सके केवाईसी पुरी करें।कोई भी सरकारी नौकरी,पैंशन भोगी,अधिक जमीन वाले और चार पहिया वाहन वाले लोगों का राशनकार्ड चेक करें ।जो व्यक्ति राशन का असली हकदार है उसे ही राशन मिले।सभी प्रदेश को कोटेदारों ने कोरोना काल में मेहनत किया उसी का परिणाम है कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के कोटेदारों को सम्मानित किया। प्रदेश सचिव कमलेश पांडे ने कहा कि आने वाले 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसभा और धरने को कामयाब करें।ब्लाक अध्यक्ष अनवर खां ने कहा कि हम देवकली ब्लाक से दो बस लेकर जिला मुख्यालय पर जाएंगे वहां पर देवकली ब्लाक की उपस्थिति सबसे अधिक होगी।हम लोग शान्ति पूर्वक तरीके से अपनी बातों को जिला मुख्यालय पर रखे और उसके बाद मुख्यमंत्री सम्बंधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपेंगे। गाजीपुर से जो आवाज उठेगी वह लखनऊ तक सुनाई देगी।हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में ब्लाक कमेटी का गठन भी किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिन, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।सभी 12 न्याय पंचायतों से कोटेदार भाई और बहन शामिल हुए।सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।बैठक में संजय यादव,शकिल अहमद ,गुड्डू,प्रवीण,विजय कुमार,रणजीत यादव,चन्दन,दरोगा खां,तेज बहादुर,प्रदीप बरनवाल,उषा देवी,इन्दु देवी,इत्यादि लोग शामिल थे।



